देश

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने नवनियुक्त सीएम प्रमोद सावंत को दी बधाई, कहा- गोवा के विकास को देंगे बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Promod Sawant) को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह राज्य के विकास को बढ़ावा देंगे.

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने नवनियुक्त सीएम प्रमोद सावंत को दी बधाई, कहा- गोवा के विकास को देंगे बढ़ावा
पीएम मोदी (Photo Credit: Twitter @BJP4India)

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Promod Sawant) को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह राज्य के विकास को बढ़ावा देंगे. उन्होंने कहा, "प्रमोद सावंत व उनकी टीम गोवा के लोगों के सपनों को पूूरा करने की अपनी यात्रा की शुरुआत कर रही है, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं."

मोदी ने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि वे बीते कुछ सालों में किए गए कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और गोवा के विकास को बढ़ावा देंगे." मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के बाद गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बीजेपी देर रात राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

यह भी पढ़ें: IIT ग्रेजुएट मनोहर पर्रिकर की जगह ली डॉक्टर प्रमोद सावंत ने, जानें गोवा के नए मुख्यमंत्री से जुड़ी दिलचस्प बातें

आपको बता दें कि गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी ने कहा था कि उनके पति के पूर्ववर्ती दिवंगत मनोहर पर्रिकर दंपति के लिए पिता समान थे. उन्होंने आगे कहा कि, "हमारे लिए आज (सोमवार) का दिन मिली-जुली भावनाओं का दिन है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).