लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में छाया परिवारवाद, तनुज पुनिया और गौरव गोगोई को टिकट
बताना चाहते है कि इसमें छह राज्यों से 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और यूपी (एक सीट) मिलाकर 18 सीटें हैं.
नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची शुक्रवार देर रात जारी कर दी. बताना चाहते है कि इसमें छह राज्यों से 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और यूपी (एक सीट) मिलाकर 18 सीटें हैं. असम के सिलचर से सांसद और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को यहां से दोबारा टिकट दिया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से मैदान में होंगे. वहीं, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा को तुरा से और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव को कालियाबोर से प्रत्याशी बनाया गया है.
पार्टी की जारी लिस्ट में तेलंगाना की 17 सीटों में से पांच पर कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का खुलासा कर दिया है. आदिलाबाद (एसटी) से रमेश राठौड़, पेड्डापल्ले (एससी) से ए. चंद्रशेखर, करीमनगर से पूनम प्रभाकर, जहीराबाद से के. मदनमोहन राव, मेदक से गली अनिल कुमार, मल्काजगिरि से ए. रेवंत रेड्डी, चेवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और महबूबाबाद से पोरिका बलराम नाइक के नाम फाइनल किए गए हैं.
इसके साथ ही मेघालय की दोनों सीटों और सिक्किम की एक सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें मेघालय की शिलांग (एसटी) सीट से विंसेंट पाला, तुरा (एसटी) सीट से डॉ. मुकुल संगमा और सिक्किम से भरत बेसनेट के नामों पर मुहर लगाई गई है.
The Congress Central Election Committee announces the third list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/h65DyWmcZH
— Congress (@INCIndia) March 15, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे. इनमें से 16 नाम उत्तर प्रदेश और 5 महाराष्ट्र से हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मैदान में उतारा है. वहीं हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली सुल्तानपुर सीट से संजय सिंह को मौका दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

