Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने EVM बदलने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत

मुंबई उत्तरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को बदले जाने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर (Photo Credit-IANS)

Lok Sabha Election 2019:  मुंबई उत्तरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को बदले जाने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है.

मातोंडकर ने ट्वीट किया, "मागाथाने से ईवीएम 17 सी के फार्म पर हस्ताक्षर और मशीन नंबर अलग हैं. चुनाव आयोग से शिकायत की गई है."

जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी, 12 बजे तक उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) 2,01,767 वोट के साथ आगे थे, जबकि मातोंडकर 69,370 मत पाकर पीछे चल रही थीं.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर उर्मिला मातोंडकर ने कसा तंज, कहा- शुक्र है मेरे डॉगी को मिल रहे हैं रडार के सिग्नल

चुनाव को 'एक फिल्म-स्टार और सड़क-स्टार के बीच की लड़ाई' के रूप में करार देते हुए शेट्टी ने कहा था कि न केवल उनकी जीत सुनिश्चित है, बल्कि भाजपा और शिवसेना मुंबई की सभी छह सीटों पर कब्जा कर लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'