बीजेपी सांसद वरुण गांधी का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने वोट दिया, वो मेरे लिए आशीर्वाद
वरूण अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, ''अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन ये भी सच है जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिये आशीर्वाद है ।''
पीलीभीत (उत्तरप्रदेश). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य वरूण गांधी ने कहा है कि उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन जो भी मिला, वह उनके लिए आशीर्वाद है. वरूण अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने कहा, ''अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन ये भी सच है जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिये आशीर्वाद है.''
उन्होंने कहा, ''बहुत से अल्पसंख्यक मेरा साथ दे रहे थे, मेरा प्रचार कर रहे थे. उनको अपने समाज में ताने दिए जा रहे थे, फिर भी वे डगमगाए नहीं और मुझे जी जान से चुनाव लड़ाया.'' यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: वरुण गांधी का विवादित बयान, कहा- महागठबंधन को वोट मतलब पाकिस्तान को वोट देने जैसा
वरूण ने कहा कि अब वह पीलीभीत को छोडऩे वाले नहीं हैं. तीस—चालीस साल तक तो कहीं जाने वाले नहीं, पीलीभीत के लोगों की ही सेवा करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

