देश

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल्लाकुट्टी हुए पीएम मोदी के मुरीद, लोकसभा चुनाव में उनके शानदार जीत का बताया फार्मूला

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की प्रचंड सफलता का हर कोई मुरीद हो गया है. इस लिस्ट में कभी पीएम मोदी के कट्टर विरोधी रहे विपक्षी नेताओं का भी नाम शामिल है. कांग्रेस की केरल इकाई पार्टी के वरिष्ठ नेता एपी अब्दुल्लाकुट्टी (AP Abdullakutty) ने पीएम मोदी की तारीफ की है.

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल्लाकुट्टी हुए पीएम मोदी के मुरीद, लोकसभा चुनाव में उनके शानदार जीत का बताया फार्मूला
पीएम मोदी और एपी अब्दुल्लाकुट्टी (File Photo)

तिरुवनंतपुरम: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में पीएम मोदी (PM Modi) की प्रचंड सफलता का हर कोई मुरीद हो गया है. इस लिस्ट में कभी पीएम मोदी के कट्टर विरोधी रहे विपक्षी नेताओं का भी नाम शामिल है. कांग्रेस (Congress) की केरल इकाई पार्टी के वरिष्ठ नेता एपी अब्दुल्लाकुट्टी (AP Abdullakutty) ने पीएम मोदी की तारीफ की है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा “जब हम एक नीति बनाते हैं, तो सबसे ज्यादा गरीब जनता को याद रखना चाहिए. मुझे लगता है कि मोदी ने इसे स्पष्ट रूप से किया. पिछले 5 वर्षों में 9.15 लाख शौचालय बनाए गए हैं. 5 से 6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिला. इसने उन्हें हीरो बना दिया.”

उधर कांग्रेस ने अब्दुल्लाकुट्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के एक मामले की जांच के लिए आयोग का गठन करेगी. पार्टी के राज्य प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने मंगलवार को बताया कि पार्टी की कन्नूर इकाई से शिकायत मिली है कि अब्दुल्लाकुट्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में मोदी की प्रशंसा की है.

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के तुरंत बाद रामचंद्रन ने मीडिया से कहा, "मेरा विचार है कि कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि यह फेसबुक पर किया गया है, जिसे सभी देखते हैं. लेकिन हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है, इसलिए हमने इस माले की जांच के लिए एक आयोग गठित करने का फैसला किया है. आयोग अपना काम कर ले, उसके बाद हम कार्रवाई करेंगे."

यह भी पढ़े- पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रमुख विपक्षी दलों के नेता आमंत्रित

52 वर्षीय अब्दुल्लाकुट्टी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मोदी शासन के गांधीवादी आदर्श का अनुसरण कर रहे हैं और चुनाव में उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली कि विपक्ष ही नहीं, बीजेपी भी उस पर ताज्जुब कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).