देश

राहुल गांधी के भाषण का मलयालम में अनुवाद कर छा गई फातिमा सफा, 11वीं कक्षा की छात्रा का वीडियो वायरल

केरल के वायनाड जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार को अपने स्कूल परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण का मलयालम में शानदार अनुवाद कर चर्चा का केन्द्र बन गई. वायनाड के करुवराक्कुंडु के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा फातिमा सफा राहुल गांधी का भाषण सुन रही थीं. इस दौरान गांधी ने छात्रों से पूछा कि क्या कोई अपनी इच्छा से उनके भाषण का अनुवाद करना चाहेगा.

राहुल गांधी के भाषण का मलयालम में अनुवाद कर छा गई फातिमा सफा, 11वीं कक्षा की छात्रा का वीडियो वायरल
राहुल गांधी ने की छात्रा की तारीफ (Photo Credits: Twitter)

वायनाड (केरल). केरल के वायनाड जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार को अपने स्कूल परिसर में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Congress Leader and Wayanad MP Rahul Gandhi) के भाषण का मलयालम में शानदार अनुवाद कर चर्चा का केन्द्र बन गई. वायनाड (Wayanad) के करुवराक्कुंडु के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा फातिमा सफा राहुल गांधी का भाषण सुन रही थीं. इस दौरान गांधी ने छात्रों से पूछा कि क्या कोई अपनी इच्छा से उनके भाषण का अनुवाद करना चाहेगा.

राहुल गांधी ने कहा, "मैं जो कह रहा हूं, क्या यहां मौजूद कोई छात्र उसका अनुवाद करना चाहेगा?"सफा के हाथ उठाते ही कांग्रेस नेता ने उसे तुरंत मंच पर आने के लिये कहा. वह बगैर हिचकिचाहट मंच पर पहुंच गई और बिना किसी दिक्कत के गांधी के भाषण का मलयालम में अनुवाद करने लगी. यह भी पढ़े-राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण पर किया हमला, कही ये बड़ी बात

11वीं की छात्रा ने किया राहुल गांधी के भाषण का मलयालम में अनुवाद, देखें वीडियो

बाद में गांधी ने उसे धन्यवाद दिया और उसकी प्रशंसा करते हुए चॉकलेट भी दी. इससे गदगद सफा ने बाद में कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे यह मौका मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).