Sengol Controversy: सेंगोल को संसद में नहीं बल्कि म्यूजियम में रखो, RJD की सांसद मीसा भारती का बयान
(Photo : X)

राजद सांसद मीसा भारती ने गुरुवार को कहा कि संसद से सेंगोल को हटा देना चाहिए, क्योंकि यह लोकतांत्रिक देश है. सेंगोल को संग्रहालय में रखा जाना चाहिए, जहां लोग आकर इसे देख सकें. लालू यादव की बेटी और पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव जीती मीसा भारती ने सेंगोल को राजतंत्र का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सपा सांसद ने बिलकुल सही कहा है. सेंगोल को संग्रहालय में रखा जाना चाहिए, जहां लोग आकर इसे देख सकें.