झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 एग्जिट पोल रिजल्ट: बीजेपी को बड़ा झटका, जेएमएम-कांग्रेस की सरकार बनने के आसार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए पांच चरणों का मतदान आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया. सूबे में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में वोटिंग हुई. आज हुए पांचवे चरण के मतदान के बाद न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए. एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो और आरजेडी गठबंधन की सरकार बन रही है.

हेमंत सोरेन (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए पांच चरणों का मतदान आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया. सूबे में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में वोटिंग हुई. आज हुए पांचवे चरण के मतदान के बाद न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए.  एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो और आरजेडी गठबंधन की सरकार बन रही है. हालांकि चुनाव के नतीजे  23 दिसंबर को आने वाले हैं. झारखंड में मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार है. राज्य की  81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 बहुमत का आंकड़ा है. झारखंड की 81 में से 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं.

बता दें कि फिलहाल तीन न्यूज चैनल के एग्जिट पोल सामने आए हैं. जिनमे बीजेपी को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है. इसके साथ एग्जिट पोल के अनुसार हेमंत सोरेन राज्य के अगले सीएम बन सकते हैं. राज्य में पहले चरण के लिए 30 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 07 दिसंबर, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर और पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले गए हैं. यह भी पढ़े-झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 एग्जिट पोल रिजल्ट: यहां देखें ABP News की Live Streaming

जानिए झारखंड में क्या हैं एग्जिट पोल के अनुमान-

1-एबीपी न्यूज-सी वोटर

जेएमएम-कांग्रेस और RJD. 31-29

बीजेपी. 28-36

जेवीएम. 3-7

आजसू. 1-4

अन्य.00

2-आजतक और एक्सिस माई इंडिया

जेएमएम-कांग्रेस और RJD. 38- 50

बीजेपी. 22-32

जेवीएम- 3-5

आजसू-2-4

अन्य-4-7

3-टाइम्स नाउ

जेएमएम-कांग्रेस और RJD-44

बीजेपी-28

जेवीएम-00

आजसू-00

अन्य-09

ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2015 से शुरू हुआ था, जो 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है. इलेक्शन कमीशन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का ऐलान 1 नवंबर को किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड