Kalpana Soren Meets Sunita Kejriwal: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की.

Photo Credit: X

Kalpana Soren Meets Sunita Kejriwal: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी. जेल से बाहर आने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी. दरअसल हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था.

1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था. बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली. आम आदमी पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है और उनकी शुगर की परेशानी भी बढ़ती जा रही है. उनकी तबीयत के बारे में जानने और उनकी पत्नी को मिलने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां सुनीता केजरीवाल ने दोनों का स्वागत किया. यह भी पढ़ें: Assembly By-Elections Result: विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस का दबदबा! 5 सीटों पर लीड कर रही राहुल गांधी की पार्टी, TMC 4 सीटों पर आगे

यहाँ देखें पोस्ट: 

इस मुलाकात के बारे में आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर जारी किया है जिसमें इस मुलाकात का वीडियो लगाया गया है और लिखा गया है कि तानाशाही के खिलाफ एकजुट है इंडिया. हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे पर कहा था कि बीजेपी ने न्यायपालिका को अपमानित किया है. मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी. बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन सीबीआई के मामले में जमानत न मिलने पर वह अभी जेल में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड