देश

जम्मू-कश्मीर: छठे चरण के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के छठे चरण के शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है..... मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी....

जम्मू-कश्मीर: छठे चरण के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जम्मू एवं कश्मीर निकाय चुनाव (Photo Credits IANS)

जम्मू/श्रीनगर:  जम्मू - कश्मीर पंचायत चुनाव के छठे चरण के शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. सुबह के समय ठंड के बावजूद जम्मू और कश्मीर दोनों जगह मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में देखा गया. मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी. इस चरण में मतदान 3,174 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें से 410 कश्मीर और 2,764 जम्मू में है. राज्य में 771 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें से 410 कस्मीर और 361 जम्मू में है. इस चरण में कुल 7,156 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें से 406 सरपंच और 2,277 पंच सीटों के लिए है.

यह भी पढ़ें:  महंगाई की मार झेल रही जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर भी सस्ते हुए

मतदाताओं को उनके मतदान केंद्रों के बारे में सूचित करने के लिए फोटो वोटर स्लिप वितरित कर दी गई है. राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).