जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सूबे के तेज विकास के लिये सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य का हर मोर्चे पर तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिये सभी वर्गों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया. आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य का हर मोर्चे पर तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिये सभी वर्गों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने अपने संदेश में यह आह्वान किया.
1931 में डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 13 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है.
प्रवक्ता ने कहा कि मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर अपने गौरवशाली बहुलतावादी लोकाचार और सद्भाव के लिये जाना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

