कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL मैच पर सट्टा लगाते 7 गिरफ्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच पर सट्टा लगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार (Photo Credit-File Photo)

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच पर सट्टा लगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शुक्रवार रात ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मैच के दौरान कथित तौर पर सट्टा लगा रहे थे.

क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन अन्य मध्य प्रदेश के सागर से हैं. यह भी पढ़े: आईपीएल में सट्टा लगा रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, "सट्टेबाजों के पास से 14 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में मैदान पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार