IPL 2021: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईपीएल शेड्यूल पर उठाए सवाल, लिखा पत्र
बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आईपीएल 2021 के मैचों के लिए शेड्यूल की घोषणा की गई. आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने नौ अप्रैल से होगी. वहीं देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
चंडीगढ़, 8 मार्च: बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शेड्यूल की घोषणा की गई. आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने नौ अप्रैल से हो रही है. वहीं देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. बता दें कि आईपीएल 2021 के सभी मैचों का आयोजन छह शहरों में किए जाएंगे. इसमें मुंबई (Mumbai), अहमदाबाद (Ahmedabad), चेन्नई (Chennai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु (Bengaluru) और दिल्ली (Delhi) का नाम शामिल है.
आईपीएल 2021 के एक भी मुकाबले को मोहाली में आयोजित नहीं किए जानें के फैसले पर पंजाब (Punjab) के मौजूदा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने सवाल खड़ा किए हैं और बीसीसीआई (BCCI) को एक खत लिखा है. उन्होंने कहा है, 'मैंने उन्हें चिट्ठी लिखी है कि आप आईपीएल मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं जहां हर रोज नौ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं. लेकिन आप मोहाली (पंजाब) में नहीं कर सकते हैं. हम IPL के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे.'
मैंने उन्हें चिट्ठी लिखी है कि आप IPL मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं जहां हर रोज 9 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। लेकिन आप मोहाली(पंजाब) में नहीं कर सकते हैं। हम IPL के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे: पंजाब CM, IPL द्वारा मोहाली में कोई भी मैच नहीं करवाए जाने पर pic.twitter.com/tBWjHVTlQE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2021
यह भी पढ़ें- IPL 2021: ये 3 विस्फोटक खिलाड़ी आईपीएल 2021 में एक ओवर में लगा सकते हैं 6 छक्के
बता दें कि आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला नौ अप्रैल को शाम 7.30 बजे चेन्नई में पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल सहित प्लेऑफ के मुकाबले भी खेले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

