मोबाइल फोन के बाद जम्मू-कश्मीर में जल्द शुरू होगी इंटरनेट सेवाएं: राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से ही वहां के हालात को लेकर कई खबरें सामने आ रही है. विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर से टेलीफोन सेवाएं शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद अब इंटरनेट सेवाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. गवर्नर सत्यपाल मालिक के अनुसार घाटी में जल्द ही इंटरनेट सेवाएं शुरू होंगी.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Photo Credits-ANI Twitter)

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जानें के बाद से ही वहां के हालात को लेकर कई खबरें सामने आ रही है. विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से  मोबाइल फोन सेवाएं शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद अब इंटरनेट सेवाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. गवर्नर सत्यपाल मालिक (Satyapal Malik) के अनुसार घाटी में जल्द ही इंटरनेट सेवाएं शुरू होंगी.

ज्ञात हो कि जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 72 दिनों बाद आज से मोबाइल फोन की सेवाएं शुरू हुई है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर से घाटी के 40 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव हुए है.

बता दें कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) सोमवार को कठुआ में जम्मू कश्मीर पुलिस   कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और इंटरनेट सेवाएं जल्द शुरू होंगी यह जानकारी दी. यह भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर पुलिस देश के सबसे अच्छे पुलिस बलों में एक है: सत्यपाल मलिक

वही राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने  जम्मू कश्मीर पुलिस के बलिदानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के सबसे अच्छे पुलिस बलों में एक है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने पर्यटकों पर लगी पाबंदी हटाने की जानकारी देते हुए कहा था कि घाटी में पर्यटक 10 अक्टूबर से आ सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड