Tamil Nadu: CM एमके स्टालिन ने PM मोदी को लिखा पत्र, मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने पीएम मोदी से मनीष सिसोदिया को बिना शर्त जेल से रिहा करने का निर्देश देने की अपील की.

चेन्नई, सात मार्च: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना शर्त जेल से रिहा करने का निर्देश देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों तथा राज्यपाल समेत संवैधानिक पदों के दुरूपयोग से भारत में जीवत लोकतंत्र कभी मजबूत नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के दिन और ‘‘ कानून की उचित प्रक्रिया को आतंकित करने को केंद्र में भाजपा शासन में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा.’’

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को सीबीआई अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में डाल दिया गया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी धनशोधन जांच के तहत मंगलवार को जेल के अंदर उनसे पूछताछ की थी.

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में स्टालिन ने कहा, ‘‘ मैं आशा करता हूं कि आप इस बात से सहमत होंगे कि विभिन्न विचारधाराएं तथा कई राजनीतिक दल भारतीय लोकतंत्र की धड़कन हैं.’’ स्टालिन ने कहा कि कानून का शासन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता हमारी आपराधिक न्याय व्यवस्था की आधारशिला हैं.

यह पत्र यहां मीडिया को उपलब्ध कराया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू