जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में बारामूला हिंसा के दौरान घायल युवक की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इसी सप्ताह सुरक्षा बलों से हुए संघर्ष में घायल हुए 23 वर्षीय युवक की गुरुवार को यहां अस्पताल में मौत हो गई...
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इसी सप्ताह सुरक्षा बलों से हुए संघर्ष में घायल हुए 23 वर्षीय युवक की गुरुवार को यहां अस्पताल में मौत हो गई. श्रीनगर स्थित सुपर स्पेशिएलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Sher- i-Kashmir Institute of Medical Sciences) के डॉक्टरों ने कहा कि घायलावस्था में यहां भर्ती हुए अरशद अहमद दार (23) की गुरुवार को मौत हो गई.
बारामूला जिले के पत्तन क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने जब सोमवार को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था तो सुरक्षा बलों से संघर्ष के दौरान दार घायल हो गया था.
यह भी पढ़ें: कश्मीर में भड़की हिंसा, 47 सुरक्षाकर्मियों सहित 20 लोग घायल, कई इलाकों में कर्फ्यू
बांदोपोरा जिला में आठ मई को तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में घाटी में प्रदर्शन होने के बाद यह हिंसा फैली थी. युवक की मौत के बाद प्रशासन ने गुरुवार को पत्तन तथा बारामूला और बांदीपोरा जिलों के कुछ अन्य क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

