राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव हुए तो BJP तीन-चौथाई बहुमत से बनाएगी सरकार: अरूण सिंह

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आमजन, किसान, युवा हताश एवं परेशान है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

जयपुर: बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह (Arun Singh) ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आमजन, किसान, युवा हताश एवं परेशान है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में ऐसे हालात बन चुके हैं कि अगर आज विधानसभा के चुनाव हो जाये तो मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी.’’ सिंह ने रविवार को पार्टी के जिला प्रमुखों, जिला उप-प्रमुखों, महापौर, उप-महापौरों का सम्मान किया. इस दौरान इन जनप्रतिनिधियों का श्रीफल, शॉल, पुष्प गुच्छ देकर एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इस पर हमें गर्व है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, जो दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं. मोदी सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग खुश है. जितना पैसा केन्द्र से जाता है उतना ही पैसा लाभान्वित को मिलता है.’’ राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 और लोगों की मौत, 1290 नये मामले सामने आए

सम्मान समारोह में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ इत्यादि नेता मौजूद रहे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड