Modi Govt 3.0: मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे; इंडिया गठबंधन पर PM मोदी ने कसा तंज (Watch Video)

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए. ईवीएम ने उनको चुप कर दिया. ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है.'

Photo- ANI

Modi Govt 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है. एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 4 जून के पहले ये लोग (इंडी गठबंधन) ईवीएम को लगातार गालियां दे रहे थे. इंडिया गठबंधन के लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए.

''मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए. ईवीएम ने उनको चुप कर दिया. ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है.''

ये भी पढ़ें: Modi Govt 3.0: संसद में पहली बार केरल से प्रतिनिधि मिला; पीएम मोदी ने की पवन कल्याण की तारीफ (Watch Video)

'मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे'

इंडिया गठबंधन सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए साथ है: PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष ने सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए गठबंधन की घोषणा की है, जबकि कई राज्यों में ये एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे हैं. चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद, उन्होंने यह भी कहना शुरू कर दिया कि यह चुनाव सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है, उससे आगे नहीं. मैंने कहा था कि 4 जून के बाद, इंडिया गठबंदन बंटना शुरू कर देंगे. इसका मतलब है कि वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड