Karnataka: सीएए लागू करने या न करने का फैसला कैबिनेट करेगी - गृहमंत्री जी. परमेश्वर

बेंगलुरु: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने या अस्वीकार करने पर फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में किया जाएगा.

Credit-FB

बेंगलुरु:कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने या अस्वीकार करने पर फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में किया जाएगा.

परमेश्वर ने बेंगलुरू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, इस संबंध में अभी चर्चा नहीं हुई है और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया कैबिनेट बैठक करने के बाद इस पर फैसला लेंगे.

फिलहाल सीएम दौरे पर हैं और कैबिनेट की बैठक अब गुरुवार को बुलाई जाएगी. सीएए पर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

उन्होंने कहा, "बांग्लादेश और अन्य देशों के लोगों की पहचान कर उन्हें कर्नाटक से निर्वासित किया गया है." यह भी पढ़े :Ravi Shankar Prasad on CAA: ‘सीएए के नाम पर सांप्रदायिक तनाव फैलाना बंद करे विपक्ष’ दिल्ली के CM केजरीवाल के बयान पर BJP का पलटवार, देखें VIDEO

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस को सीएए के कार्यान्वयन से झटका लगने का डर है, तो उन्होंने कहा, भाजपा ऐसा दावा कर रही है क्योंकि उसे कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई न कोई आरोप लगाना है. उन्होंने कहा, “हमारा तर्क देश में लोकतंत्र को बचाने का है. वे अलग तर्क रख रहे हैं।''

उन्होंने कहा, “भाजपा इतने दिनों से चुप बैठी थी और अब उन्होंने इसे लागू कर दिया है. वे इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं. चुनाव के समय वे इसे क्यों लेकर आये? इससे साफ है कि वे चुनाव को ध्यान में रखकर ऐसा कर रहे हैं. इरादों को समझने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है. लोगों को यह समझना होगा.”

विवादास्पद जाति जनगणना रिपोर्ट के बारे में परमेश्वर ने कहा, यह मामला अभी तक एजेंडे में सूचीबद्ध नहीं है.उन्होंने कहा, “हम इस पर चर्चा करेंगे. रिपोर्ट तैयार करने पर सरकार ने 168 करोड़ रुपये खर्च किये हैं, इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि वह कैबिनेट में रिपोर्ट पेश करेंगे और कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर फैसला लेंगे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट