हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 नतीजे: रोमांचक हुआ मुकाबला, रुझानों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, JJP बन सकती है किंगमेकर

अभी तक के रुझानों से अंदाजा लगाना मुश्किल है कि राजतिलक किस पार्टी का होना है. बीजेपी कांग्रेस से कुछ सीटें आगे जरुर चल रही है लेकिन कांग्रेस भी दौड़ में पीछे नहीं है.

बीजेपी और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह (File Photo)

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. रुझानों के अनुसार सूबे में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. अभी तक के रुझानों से अंदाजा लगाना मुश्किल है कि राजतिलक किस पार्टी का होना है. बीजेपी कांग्रेस से कुछ सीटें आगे जरुर चल रही है लेकिन कांग्रेस भी दौड़ में पीछे नहीं है. वहीं जेजेपी भी 8 से 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों से लग रहा है कि जेजेपी सूबे में किंगमेकर बन सकती है.

हरियाणा का मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक होता जा रहा है. रुझान तेजी से बदल रहे हैं. रुझानों में तेजी से उठापठक जारी है. बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर बनी हुई है. रुझानों में कई बार बीजेपी और कांग्रेस बराबर चल रही है. सूबे के सीएम मनोहर लाल खट्टर  करनाल सीट से आगे चल रहे हैं.

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है. हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने 19 जबकि कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी. वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(HJC) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल और BSP ने एक-एक सीटें जीती थी. पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट