NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी की सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि किसानों से संबंधित तीन विधेयकों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Photo Credits : IANS)

चंडीगढ़: राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि किसानों से संबंधित तीन विधेयकों को लेकर पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के किसानों में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है.

केंद्र की एनडीए सरकार के सहयोगी अकाली दल ने इस मामले में अपने सांसदों को व्हिप जारी किया और संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले इन विधेयकों के खिलाफ वोट करने को कहा है. कांग्रेस और अन्य विधेयक दल का तर्क है कि यह एमएसपी प्रणाली द्वारा किसानों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवच को कमजोर कर देगा और यह बिल बड़ी कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण की स्थिति को जन्म देगा.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा, फरीदकोट में मनरेगा कोष के ‘गबन’ का आरोप लगाया, जांच की मांग की

वहीं सदन में विधेयक पर चर्चा करते हुए कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने इस विधेयक को किसानों के लिए काला कानून बताया है. पुरे पंजाब एवं हरियाणा में इस विधेयक को लेकर किसान अपना विरोध जता रहे हैं और जगह-जगह पर रास्‍ता जाम कर रहे हैं.

भारतीय किसान यूनियन के महासचिव हरिंदर सिंह (Harinder Singh) ने इन बिलों को कोरोना वायरस महामारी से भी बदत्तर करार दिया है. उन्‍होंने कहा है कि यदि इन्‍हें लागू किया गया तो किसान, आढ़तिये और कृषि मजदूर बुरी तरह प्रभावित होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Weather Update: दिल्ली में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल