राहुल गांधी के बाद एक और बड़े कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें. रावत ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारी गण उत्तरदायी हैं.
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव हरीश रावत (Harish Rawat) ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें. असम के प्रभारी रहे रावत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारी गण उत्तरदायी हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं जिम्मेदार हूं. मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है.’’ राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए रावत ने कहा, ‘‘प्रेरणा देने की क्षमता सिर्फ राहुल गांधी जी में है.
यह भी पढ़ें : इस्तीफा देकर राहुल गांधी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस पार्टी को हो सकता है बड़ा फायदा
उनके हाथ में बागडोर रहे तो संभव है कि हम 2022 में होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में स्थिति बदल सकते हैं और 2024 में भाजपा एवं नरेंद्र मोदी को परास्त कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में सभी लोकतांत्रिक शक्तियां और कांग्रेसजन राहुल जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

