देश

Happy Birthday PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन को बधाई दी. बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई.’’

Happy Birthday PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credits: File Photo)

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 69 वें जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण, विचार,अथक प्रयास और कुशल नेतृत्व ने देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की है और देश अपने पुराने वैभव को पा लेने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर मैं लाखों लोगों समेत बधाई देता हूं और उनकी लंबी आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन को बधाई दी. बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई.’’

बता दें कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक-दुसरे के कट्टर सियासी विरोधी रहे हैं. चुनावों के दौरान दोनों एक-दुसरे हमले करते हैं. इस बार भी आम चुनावों में ऐसा ही देखने को मिला था. बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है और ऐसे में दोनों के बीच जुबानी बयानबाजी देखने को मिल सकती है. वैसे, सीएम ममता प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए मोदी से नयी दिल्ली में बुधवार को मुलाकात करने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).