Guwahati Municipal Election Result 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को शानदार जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'धन्यवाद गुवाहाटी, इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Guwahati Municipal Election Result 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को शानदार जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'धन्यवाद गुवाहाटी, इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है. असम बीजेपी विकास के एजेंडे पर काम कर रही है.उन्होंने सीएम के तहत राज्य सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है. हिमंत बिस्व सरमा की कड़ी मेहनत के लिए हर बीजेपी कार्यकर्ता को मेरा आभार.

पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए और गुवाहाटी के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, बीजेपी प्रमुख जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया, हमारी पार्टी पर अपार विश्वास के लिए मैं गुवाहाटी के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं.  यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास का एक और प्रमाण है। सीएम हेमंत बिस्वा और बीजेपी केहर कार्यकर्ता को बहुत-बहुत बधाई. यह भी पढ़े: UP Block Pramukh Election Results 2021: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी के कामों को सराहा

गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में 60 सीटों में से 58 सीटें बीजेपी और उनकी सहयोगी दल के खाते में गई हैं.  जबकि एक-एक सीट आम आदमी पार्टी (आप) और असम जातीय परिषद (एजेपी) की झोली में गई.

असम राज्य चुनाव आयोग के परिणामों के अनुसार, बीजेपी (52 वार्ड) और उसके सहयोगी असम गण परिषद (6 वार्ड) ने 58 वाडरें में जीत हासिल की, जिनमें तीन पहले भगवा पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा निर्विरोध चुने गए थे. आप उम्मीदवार मासूम बेगम ने वार्ड नंबर 42 पर जीत हासिल की, जबकि एजेपी उम्मीदवार हुकुम चंद अली ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराकर वार्ड नंबर एक में जीत हासिल की. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस बार नौ साल के अंतराल के बाद हुए जीएमसी चुनावों में अपना खाता नहीं खोल सकी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट