जम्मू कश्मीर के पहले एलजी होंगे गिरीश चंद्र मुर्मू , राधा कृष्ण माथुर होंगे लद्दाख के पहले उपराज्यपाल

आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई. मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं.

आरके माथुर और गिरीश चंद्र मुर्मू (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली. आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई. मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, वहीं माथुर 1977 बैच के अधिकारी हैं और वह रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं.

दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे. मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे. यह भी पढ़े-जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल बने गिरीश चंद्र मुर्मू , सत्यपाल मलिक का गोवा ट्रांसफर

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड