थरूर के बिच्छू वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- 'पीएम मोदी का नहीं, करोड़ों हिंदुओं और भगवान शिव का अपमान है
गिरिराज सिंह ने थरूर के बयान की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस अब बयानबाजी की सीमा पार कर चुकी है. थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर रविशंकर प्रसाद के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रया दी है. गिरिराज सिंह ने थरूर के बयान की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस अब बयानबाजी की सीमा पार कर चुकी है. थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा, "ये हिंदुस्तान है. अगर पाकिस्तान होता तो शशि थरूर की जुबान को चुप कर दिया गया होता."
थरूर के बिच्छू और शिवलिंग वाले बयान पर कांग्रेस पर बरसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं और पार्टी ने अब भाषा की हद को पार कर दिया है.
Yeh Hindustan hai, agar Pakistan hota toh #ShashiTharoor ki zubaan ko chupp kar diya gaya hota. Unhone PM ka apmaan nahi kiya, croreon Hinduon aur bhagwan Shiv ko apmanit kiya hai. Main itna hi kahunga ki hadd ki seema paar kar rahi hai ab Congress: Union Minister Giriraj Singh pic.twitter.com/B11FujWmF6
— ANI (@ANI) October 28, 2018
बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से की. हालांकि इसके लिए उन्होंने इसके लिए एक अज्ञात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के व्यक्ति का हवाला दिया. यह भी पढ़ें- थरूर के बिच्छू और शिवलिंग वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने कहा- शिव भक्त राहुल गांधी दें जवाब
बता दे कि तिरुवनंतपुरम से सांसद कांग्रेस के सांसद शशि थरुर ने बेंगलुरु लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान अपनी नई किताब ‘The Paradoxical Prime Minister’के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार आरएसएस के एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा था कि “मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप अपने हाथों से नहीं हटा सकते और ना ही आप उसे चप्पल मारकर हटा सकते हैं.” यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं
इतना ही नहीं थरुर ने अपनी बात को अच्छी तरह समझाते हुए कहा कि उनका कहने का मतलब था कि यदि आप बिच्छू को हाथ से हटाएंगे तो वह आपको काट सकता है. वहीं अगर आप उसे चप्पल मारकर हटाएंगे तो इससे लोगों की आस्था को चोट पहुंचने का डर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2018 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

