गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने देशभक्तों को दी ये नसीहत
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य एवं अहिंसा भारत की बुनियाद हैं और सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी होगी.
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.
इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''गांधी जी कोई एक स्थिर प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि वह जीवंत विचार और मूल्य हैं जिनका अनुसरण समूचे भारत में किया जाता है.''
Gandhiji is not an immobile statue, he is a living set of ideas and values flowing through India.
Truth and non-violence, which he lived for and was killed for are the foundation of our country.
True patriots must protect them. #GandhiJayanti#Gandhi150 pic.twitter.com/ltgTBgBhYF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2018
उन्होंने कहा, ''गांधी जी सत्य और अहिंसा के लिए जिये और इन्हीं के लिए उन्होंने बलिदान दिया. सत्य और अहिंसा हमारे देश की बुनियाद हैं. सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी चाहिए.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

