देश

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने RJD से दिया इस्तीफा, मधुबनी से निर्दलीय लड़ेंग चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने फिर दोहराया कि 18 अप्रैल को वह मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने RJD से दिया इस्तीफा, मधुबनी से निर्दलीय लड़ेंग चुनाव
अली अशरफ फातमी (Photo Credits: ANI)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने फिर दोहराया कि 18 अप्रैल को वह मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे. फातमी ने इसके पहले मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. वह दरभंगा से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे. फातमी ने यहां कहा कि मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया था, ऐसे में पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं था.

उन्होंने हालांकि यह भी कहा, "अगर तेजस्वी इतनी ही कड़ाई से पार्टी चलाना चाहते हैं तो तेजप्रताप यादव पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। तेजप्रताप लालू-राबड़ी मोर्चा बनाकर कई क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. तेजस्वी के व्यवहार से ही नाराज फातमी ने कहा कि तेजस्वी की जितनी उम्र है, उससे अधिक समय से वह इस दल में हैं. यह भी पढ़े: लालू परिवार में कलह: ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं तेज प्रताप

चार बार दरभंगा का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके फातमी कथित तौर पर इस चुनाव में भी दरभंगा से टिकट चाह रहे थे, परंतु राजद ने वहां से अब्दुल बारी सिद्दिकी को उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद उन्होंने मधुबनी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, परंतु मधुबनी सीट महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी के खाते में चली गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).