Farmers Protest: कृषि कानूनों को लेकर पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने छोड़ी बीजेपी

पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी छोड़ दी.

बीजेपी (Photo Credits: IANS)

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब): पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा (Harinder Singh Khalsa) ने भाजपा (BJP) नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी छोड़ दी. खालसा (73) ने 2014 में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर आप आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी लेकिन उन्हें आप से उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था. वह बाद में 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर आंदोलनकारी किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के किसानों के प्रति उदासीन रुख के चलते पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय किया. Farmers Protest: टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे दिव्यांगजन, देखें तस्वीरें

हजारों किसान लगभग एक महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और वे गत सितम्बर में केंद्र द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड