Gandey Bypoll Result 2024: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दर्ज की जीत, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को 26 हजार वोटों से हराया

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को करीब 26 हजार वोटों से हराया है

Kalpana Soren

Gandey Bypoll Result 2024: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को करीब 26 हजार वोटों से हराया है. हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. दरअसल, 1 जनवरी 2024 को विधायक डा. सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा देने के बाद से यह सीट खाली चल रही थी. कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सक्रिय राजनीति में हैं. फिलहाल,  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी में उन्हें कोई भी पद नहीं दिया गया है.

कल्पना सोरेन लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान JMM की स्टार प्रचारक के रूप में उभरी थीं. वह  21 अप्रैल को 'इंडिया' गठबंधन की ओर से आयोजित संयुक्त रैली में भी शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Wins From Bihar’s Purnia: पप्पू यादव ने पूर्णिया में दर्ज की जीत, JDU और RJD से थी टक्कर

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कल्पना सोरेन ने राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं. उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया था. इस दौरान उन्होंने झारखंड के सीएम और अपने पति हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी का भी मुद्दा उठाया. इसके अलावा उन्होंने आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को मुद्दों पर आवाज उठाते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड