देश

Dehradun: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Dehradun: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Photo Credit : Twitter)

देहरादून,16 फरवरी: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया है. अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें उल्टी और कुछ अन्य शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. UP: सपा ने रोली मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ की थी टिप्पणी

वहीं, हरीश रावत के स्टाफ सूत्रों का कहना है कि वो हाथ में लगी चोट को दिखाने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं. डॉक्टरों की टीम ने टेस्ट के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती किया है.

वहीं बीती 10 फरवरी को देहरादून में उत्तराखंड बंद के दौरान कांग्रेस के पैदल मार्च में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, और वो बेहोश हो गए थे, जिन्हें पुलिस वाले उठाकर अस्पताल ले गए थे.

जिसके बाद हरीश रावत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि नहीं, मुझे किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. पुलिस की धक्का-मुक्की में मुझे चोट लगी है. ऐसा आंदोलन के दौरान होता है. ऐसा नही है कि पुलिस ने जानबूझकर कुछ किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).