Farmers Protest: तेजस्वी यादव ने किसानों से की अपील, कहा- एकजुट होकर सड़कों पर आएं और आंदोलन को मजबूत बनाएं

राजधानी दिल्ली के समीप चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी आ चुके हैं. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजद नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि एग्रीकल्चर सेक्टर को भी प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है. हम सब लोगों ने नोटबंदी और जीएसटी को भी देखा है.

तेजस्वी यादव (Photo Credits: PTI)

पटना, 4 नवंबर: राजधानी दिल्ली (Delhi) के समीप चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता तेजस्वी यादव भी आ चुके हैं. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कहना है कि एग्रीकल्चर सेक्टर को भी प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है. हम सब लोगों ने नोटबंदी और जीएसटी (GST) को भी देखा है, ये सरकार हमेशा आकर कहती है कि ये फायदे के लिए है लेकिन जब चार-पांच सालों के बाद फायदा पूछा जाता है तो कहने की स्थिति में नहीं होती और मुद्दे से भटकाती है.

तेजस्वी यादव ने बिहार (Bihar) के किसानों और बिहार के संगठनों से अपील करते हुए कहा है कि वे लोग एकजुट होकर सड़कों पर आएं और इस आंदोलन को मजबूत करें. उन्होंने आगे कहा कि कल हमारी पार्टी के लोगों ने राजधानी पटना (Patna) स्थित गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में 10 बजे से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: NDA में न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर कवायद शुरू, जनता से किए वादे होंगे पूरे

बता दें कि देश के कई हिस्सों में कृषि कानून के तीन नए नियमों को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. सरकार की तरफ से उन्हें मनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कानून सरकार की तरफ से वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा.

किसानों द्वारा दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर उनके प्रदर्शन से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों की परेशानी को देखते हुए उनके आंदोलन को वहां से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में शुक्रवार को एक याचिका भी दायर की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त