महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार 23 दिसंबर को होने की संभावना: नवाब मलिक

महाराष्ट्र के नवगठित कैबिनेट का विस्तार और विभागों का आवंटन 23 दिसंबर को किए जाने की संभावना है. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने नागपुर में शाम के समय पार्टी विधायकों की बैठक की, जहां राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है.

नवाब मलिक (Photo Credits-ANI Twitter)

नागपुर. महाराष्ट्र के नवगठित कैबिनेट का विस्तार और विभागों का आवंटन 23 दिसंबर को किए जाने की संभावना है. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक (NCP Spokesperson Nawab Malik) ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने नागपुर में शाम के समय पार्टी विधायकों की बैठक की, जहां राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है.

बैठक में पवार ने संकेत दिए कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और कैबिनेट का विस्तार 21 दिसंबर को विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद दो दिन के भीतर होने की संभावना है.

मलिक ने पवार के हवाले से कहा,‘‘ मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया जाएगा ताकि वे काम शुरू कर सकें.’’ यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता, किसानों के मदद का दिया आश्वासन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड