जम्मू-कश्मीर से पहले आईएएस टॉपर शाह फैसल ने किया पार्टी का ऐलान, शहला राशिद हुईं शामिल
शाह फैसल ने रविवार को अपनी पार्टी 'जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट' लॉन्च की.
जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) से पहले आईएएस टॉपर शाह फैसल (Shah Faesal) ने रविवार को अपनी पार्टी 'जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट' लॉन्च की. शाह फैसल की इस पार्टी में जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शहला राशिद (Shehla Rashid) भी शामिल हुई हैं. यह कार्यक्रम राजबाग में गिनदुन मैदान में किया गया. बता दें कि साल 2010 बैच के यूपीएससी टॉपर ने कश्मीर में लगातार हत्याओं और भारतीय मुसलमानों के हाशिए पर होने का विरोध करते हुए इस साल जनवरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा दे दिया था.
Srinagar: Former IAS officer Shah Faesal has launched his political party the 'Jammu and Kashmir Peoples' Movement,' today. Former Vice-President of the JNU Students' Union (JNUSU), Shehla Rashid, also joined Faesal’s party. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/z7X0nxHl98
— ANI (@ANI) March 17, 2019
सेवा से इस्तीफा देने के बाद से ही शाह फैसल जम्मू और कश्मीर में ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और पारदर्शी’’ नीतियों के लिए अपनी पहल के समर्थन के वास्ते युवाओं से बातचीत कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने महिला SPO को घर के बाहर मारी गोली, मौत
शाह फैसल ने जब आईएएस का पद छोड़ा था उस दौरान खबरें आईं थी कि वह नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो सकते हैं और वह कश्मीर घाटी के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

