चंडीगढ़: दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP में शामिल हुए BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव, सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
सीमा सुरक्षा बल के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने रविवार को दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे
चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (BSP) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) ने रविवार को दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (JJP) में शामिल होने के बाद कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. तेज बहादुर को बीएसएफ जवानों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद 2017 में बर्खास्त कर दिया गया था. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के निवासी यादव नयी दिल्ली में दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जजपा में शामिल हुए.
यादव ने कहा, "मैं जजपा और दुष्यंत चौटाला का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे करनाल से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिये नामित किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। तेज बहादुर ने कहा कि उनकी लड़ाई हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में तेज बहादुर को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनाव आयोग ने यह कहते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया था कि उन्होंने मांगी गई पूरी जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़े: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन करने से किया इनकार
इस बीच जजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये रविवार देर शाम 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. पार्टी ने 13 सितंबर को अपनी पहली सूची में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इन सात उम्मीदवारों में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक शामिल हैं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये 21 अक्टूबर को मतदान होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

