यूपी STF ने डॉक्टर कफील खान को CAA पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुंबई से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को हेट स्पीच के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया है. कफील खान पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर 2019 के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( Aligarh Muslim University ) में नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था. जिसके बाद कफील खान के खिलाफ 13 दिसंबर को सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद से ही पुलिस कफील खान की तलाश कर रही थी. कफील खान को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मुंबई में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान अरेस्ट किया.

डॉक्टर कफील खान ( फोटो क्रेडिट- PTI )

बता दें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सिजन की कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टर कफील को चिकित्सा लापरवाही, भ्रष्टाचार के आरोपों में सस्पेंड कर दिया गया था. डॉ कफील ने इन आरोपों के चलते 9 महीने जेल में काटे थे. जमानत पर बाहर आने के बावजूद डॉ. कफील लगातार सस्पेंड रहे.

डॉक्टर कफील हुए गिरफ्तार

गौरतलब हो कि सीएए के खिलाफ दिल्ली की शाहीन बाग के तर्ज पर मुंबई में भी आंदोलन शुरू है. इसे मुंबई बाग के नाम से पुकारा जा रहा है. नागपाड़ा इलाके में 26 जनवरी की रात से ही 500 से ज्यादा महिलाएं और सैकड़ों पुरुष सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के खिलाफ सड़कों पर बैठे हैं. इनकी मांग है कि महाराष्ट्र सरकार राज्य विधानसभा में सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड