कांग्रेस के भारत बंद में DMK भी होगी शामिल
स्टालिन ने कहा कि जब भी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने को आतुर रही है
चेन्नई. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आहूत 'भारत बंद' में सक्रिय रूप से हिस्सा लेगा. जारी बयान में स्टालिन ने कहा कि जब भी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने को आतुर रही है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ आम लोगों को देने की इच्छुक नहीं है.
उन्होंने कहा कि सरकार डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने या तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं कर रही.
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Harish Rana Euthanasia Case: दर्द से भरी 13 साल की जिंदगी के बाद हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, मां की यादों ने कर दिया भावुक
Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
\