यहां बीजेपी की आंधी में साफ हुई कांग्रेस और शिवसेना
महाराष्ट्र के धुले (Dhule) में रविवार को हुए नगर निगम चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के कारण कांग्रेस और शिवसेना बड़ी हार मिली है.
महाराष्ट्र के धुले (Dhule) में रविवार को हुए नगर निगम चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के कारण कांग्रेस (Congress) और शिवसेना (Shivsena) बड़ी हार मिली है. रुझानों के अनुसार 74 सीटों वाली नगर निगम में बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर रही है. बता दें कि यहां सत्ता के लिए 38 सीटों की आवश्यकता हैं. धुले में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 14, शिवसेना 7, समाजवादी पार्टी को 1 तो वहीं लोकसंग्राम पार्टी 3 सीट हासिल हुई हैं. धुले में 60 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां, कुल 4.46 लाख मतदाता हैं.
बता दें कि चुनावों से ठीक पहले धुले से बीजेपी के विधायक अनिल गोटे ने टिकट बंटवारे को लेकर बगावत की थी. उन्होंने लोकसंग्राम पार्टी बनाकर शहर में बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे. अनिल गोटे ने अपनी ही पार्टी पर अपराधियों को शामिल करने और उन्हें टिकट देने का आरोप लगाया था. ऐसा माना जा रहा था कि लोकसंग्राम पार्टी, बीजेपी को कड़ी चुनौती देगी मगर ऐसा हुआ नहीं. बीजेपी ने शहर में शानदार प्रदर्शन किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

