Delhi: दो सालों में सैकड़ों छापेमारी के बाद भी ED को कुछ नहीं मिला, AAP की मंत्री आतिशी ने लगाए आरोप

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ''पिछले 2 साल से AAP नेताओं को धमकियां दी जा रही हैं. इस तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर किसी के घर छापेमारी होती है, किसी को समन मिलता है और किसी को गिरफ्तार किया जाता है."

Delhi Minister Atishi | ANI

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर बड़ा प्रहार किया है. मंगलवार को आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए. दिल्ली सरकार की मंत्री और वरिष्ठ आप नेता आतिशी मार्लेना ने ईडी पर गंभीर लगाते हुए दावा कि ईडी लोगों को डरा-धमकाकर AAP के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर कर रही है. Read Also: दिल्ली में कॉलेज हॉस्टल के कमरे में एमबीबीएस की छात्रा का शव लटका मिला.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ''पिछले 2 साल से AAP नेताओं को धमकियां दी जा रही हैं. इस तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर किसी के घर छापेमारी होती है, किसी को समन मिलता है और किसी को गिरफ्तार किया जाता है... दो सालों में सैकड़ों छापेमारी के बाद भी ईडी एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाई है. दो साल बाद भी ईडी को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और कोर्ट ने भी बार-बार कहा है कि सबूत पेश किए जाएं."

ईडी एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाई है

ईडी की छापेमारी पर आतिशी का कहना है, ''आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है. आप के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है. बीजेपी चाहती है कि केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी पार्टी को दबाएं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम डरेंगे नहीं."

आतिशी ने ईडी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘लोगों को डरा धमकाकर गलत बयान पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं. एक विटनेस ने कहा है कि ED वालों ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा की कान का पर्दा फट गया. एक विटनेस ने कहा कि मुझे कहा गया कि आप नेताओं के खिलाफ बयान नहीं दिया तो देखते हैं कि तेरी बेटी कॉलेज कैसे जाती है. तुम्हारी पत्नी को उठवा लेंगे.’

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\