Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर आज AAP जारी करेगी मैनिफेस्टो, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित कर सकती है कई अहम वादे
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) आज यानी सोमवार को 12 बजे अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी. जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मेनिफेस्टो जारी करेंगे.
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) आज यानी सोमवार को 12 बजे अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी. जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मेनिफेस्टो जारी करेंगे. इस मैनिफेस्टो में पार्टी अपनी विजन और योजनाओं को जनता के सामने रखेगी. उम्मीद जटिया जा रही है कि दिल्लीवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और अन्य बुनियादी सेवाओं के सुधारों के संदर्भ में कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं.
वहीं इससे पहले, शनिवार (25 जनवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का 'संकल्प पत्र पार्ट-3' जारी किया, जिसमें दिल्ली को विकसित करने के कई बड़े वादे किए गए थे। भाजपा के इस संकल्प पत्र को आप नेताओं ने खोखला बताया था. यह भी पढ़े: Delhi Elections 2025: अमित शाह ने दिल्ली चुनाव को लेकर ‘संकल्प पत्र पार्ट-3’ जारी किया, विकास के कई बड़े वादे
दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी.
दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता
दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं. युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं.
दिल्ली में आप, बीजेपी, कांग्रेस के बीच मुकाबला
दिल्ली में प्रमुख रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है. हालांकि, इन सब के बीच सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
(इनपुट आईएएनएस)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

