दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने राहुल गांधी के साथ लोकसभा चुनावों में हार पर की चर्चा

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की हार पर चर्चा की.

शीला दीक्षित और राहुल गांधी (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित (Sheila Dixit) ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की हार पर चर्चा की.

इस बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जे.पी.अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ पी.सी. चाको ने भाग लिया. चाको दिल्ली के पार्टी प्रभारी हैं.  दीक्षित भी इन चुनावों में उम्मीदवार थीं. बैठक एक घंटा से ज्यादा समय तक चली.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में छत्तीसगढ़ के लिए अध्यक्ष की तलाश को लेकर मंथन जारी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई नेताओं से की चर्चा

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की. लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी. कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हार गई. राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ व हरियाणा के नेताओं के साथ भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड