Kejriwal To Meet Uddhav Thackeray: मातोश्री में बढ़ी हलचल, उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, क्या मोदी को घेरने का बनेगा प्लान?

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवान मान आज उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई आ रहे हैं.

(Photo Credits: Twitter)

Kejriwal To Meet Uddhav Thackeray: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान 2024 के चुनाव में सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों की बात की जा सकती है. उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि बीजेपी के खिलाफ सभी दल एक होकर मोदी को सत्ता में आने से रोके.

भारत के केंद्रीय चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दिया है. इससे ठाकरे गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न उनके हाथ से फिसलने के बाद भी उद्धव ठाकरे की कोशिश जारी है. मुंबई हमले संबंधी जावेद अख्तर की टिप्पणी पर अली जफर बोले, असंवेदनशील टिप्पणियां गहरी चोट पहुंचा सकती हैं

उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के फैसले की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसके अलावा वे अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने के लिए अन्य विपक्षी दलों की मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं. इसीलिए आज मुंबई में वह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मुलाकात करेंगे.

 

बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए उद्धव ठाकरेने कोशिशें शुरू कर दी है. बीजेपी को अलग-थलग करने के लिए देशभर के विपक्ष को एकजुट होना जरूरी है. जाहिर है कि उद्धव ठाकरे इसके लिए रणनीति बना रहे हैं. उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नया गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\