देश

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बीजेपी को बिना प्रमाणन के नमो टीवी पर कार्यक्रम नहीं प्रसारित करने का दिया आदेश

नमो टीवी पर दिखाये जाने वाले सभी रिकार्डेड कार्यक्रमों को बिना प्रमाणन के नहीं दिखाये जाने के चुनाव आयोग के निर्देश के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने उसकी मंजूरी के बिना बीजेपी को इस चैनल पर कोई कार्यक्रम नहीं प्रसारित करने का निर्देश दिया है...

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बीजेपी को बिना प्रमाणन के नमो टीवी पर कार्यक्रम नहीं प्रसारित करने का दिया आदेश
नमो टीवी (Photo Credit- BJP Twitter)

नई दिल्ली:  नमो टीवी पर दिखाये जाने वाले सभी रिकार्डेड कार्यक्रमों को बिना प्रमाणन के नहीं दिखाये जाने के चुनाव आयोग के निर्देश के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने उसकी मंजूरी के बिना बीजेपी को इस चैनल पर कोई कार्यक्रम नहीं प्रसारित करने का निर्देश दिया है. सीईओ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि चूंकि नमो टीवी बीजेपी चला रही है.

ऐसे में प्रसारित किये जाने वाले सभी रिकार्डेड कार्यक्रमों को मीडिया प्रमाणन और दिल्ली के निगरानी समिति द्वारा पूर्व प्रमाणित किया जाना चाहिए और पूर्व-प्रमाणन के बिना प्रदर्शित सभी राजनीतिक प्रचार सामग्री को तुरंत हटा दिया जाना चाहिए. चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के बाद दिल्ली के सीईओ ने बीजेपी को पत्र लिख कर बिना मंजूरी वाली सभी राजनीतिक सामग्री हटाये जाने को सुनिश्चित करने को कहा है.

यह भी पढ़े: अली-बजरंगबली विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ का चुनाव आयोग को जबाव- दोबारा नहीं बोलूंगा

अधिकारियों ने बताया, ‘‘एक एहतियाती उपाय के तहत दो अधिकारियों को नमो टीवी देखने और इसकी सामग्री की निगरानी के लिए तैनात किया गया है.’’ कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष चैनल के बारे में एक शिकायत दायर की थी जिसके बाद आयोग ने दिल्ली के सीईओ को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने को कहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).