राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा के खिलाफ अनशन पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता, की ये अपील

कांग्रेस (Congress) में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देने को लेकर तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अनशन शुरू किया.

कांग्रेस कार्यकर्ता (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली :  कांग्रेस (Congress) में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देने को लेकर तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अनशन शुरू किया. अकबर रोड स्थित दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर तेलंगाना से आए 10-15 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू की. बाद में बिहार और उत्तर प्रदेश से आए पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ अनशन पर बैठ गए. राजस्थान के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर हवन भी किया.

हैदराबाद से कोटुरी मानवथा रॉय ने आईएएनएस से कहा, "हम भूख हड़ताल पर हैं और अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग करते हैं कि वह पद से इस्तीफा देने की अपनी पेशकश को वापस लें और इस कठिन समय में पार्टी का नेतृत्व करें."

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में मान-मनौव्वल जारी: राहुल गांधी को मानाने में जुटे दिग्गज नेता, इस्तीफा वापस लेने की मांग पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष पद से हटने की पेशकश की. उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी सदस्यों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार आज लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, बिहार में नए मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट तेज