देश

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा. कांग्रेस मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है.

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस (Congress) इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे.

20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वीं जयंती है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस सप्ताह हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेंगे.’’

यह भी पढ़ें : VIDEO: राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने सेवाग्राम आश्रम में खाने के बाद धोये जूठे बर्तन

उन्होंने देश के आईटी क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘उनके सम्मान में इस सप्ताह हर दिन मैं अपने पिता की एक उल्लेखनीय उपलब्धि की ओर ध्यान खीचूंगा. आज सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के बारे में जानकारी दी जा रही है.’’ कांग्रेस मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).