एजेंसी न्यूज

Free Electricity in Karnataka: कांग्रेस का वादा, कर्नाटक में हर महीने मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली

कांग्रेस ने बुधवार को वादा किया कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर वह राज्य के हर घर को प्रत्येक महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी

Free Electricity in Karnataka: कांग्रेस का वादा, कर्नाटक में हर महीने मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली
कांग्रेस (Photo Credits Facebook)

चिकोडी (कर्नाटक), 11 जनवरी: कांग्रेस ने बुधवार को वादा किया कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर वह राज्य के हर घर को प्रत्येक महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी. कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. Golden Globe Award 2023: वेंकैया नायडू ने दी बधाई, कहा- 'तेलुगू लोगों के लिए गर्व की बात'

बुधवार को बेलगावी में बस से राज्यव्यापी ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ की शुरुआत करते हुए कांग्रेस ने जनता को अपनी ‘‘पहली गारंटी’’ के तौर पर निशुल्क बिजली देने का वादा किया. कांग्रेस ने इसे ‘‘गृह ज्योति योजना’’ का नाम दिया है. पार्टी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे के मद्देनजर यह जरूरी है कि कर्नाटक को एक ऐसी सरकार मिले, जो लोक कल्याण और जनता की भलाई के बारे में सोचती हो.

कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता आने पर पार्टी हर घर को प्रत्येक महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी ताकि महंगाई से जूझ रही राज्य की जनता की मदद हो सके और लोग अपने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य देखभाल जैसी आवश्यक चीजों के लिए पैसे बचा पाएं.

कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने यहां पार्टी के एक सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘राज्य में हर घर को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने की अपनी पहली गारंटी के माध्यम से, हमने हर घर को रोशन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है.’’

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि हर महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली सिर्फ दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका लाभ राज्य के हर घर को दिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).