डॉलर के मुकाबले फिर गिरा भारतीय रुपया तो बोले राहुल, कहा-रुपये की कीमत टूट नहीं रही, बल्कि टूट चुकी है
उन्होंने रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं?
नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रुपये की कीमत टूट नहीं रही है, बल्कि टूट चुकी है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, '' ब्रेकिंग: रुपया गिरकर 73.77 पर पहुंचा. यह टूट नहीं रहा है-टूट चुका है.''
उन्होंने रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं? यह भी पढ़े-आरबीआई के अनुसार इस सप्ताह देश का विदेशी पूंजी भंडार बढ़ा, 1.30 अरब डॉलर पर पहुंचा
रुपया गया 73 पार
महँगाई मचाए हाहाकार
तेल-गैस में लगी है आग
बाजार में मची भागम-भाग
ओ 56 इंच सीने वाले
कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’
कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’?#RupeeAt73
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2018
गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘रुपया गया 73 पार, महँगाई मचाए हाहाकार. तेल-गैस में लगी है आग, बाजार में मची भागम-भाग। वो 56 इंच के सीने वाले का कब तक चलेगा साइलेंट मोड, कहाँ है- अच्छे दिन का कोड?’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

