देश

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का PM मोदी से सवाल, आप सोनिया-राहुल को 'चोर' कहते हुए सत्ता में आए, फिर वे संसद में कैसे बैठे हैं

कांग्रेस पार्टी से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम सरकार से कई सवाल किए. उन्होंने अपने सवाल में पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह 2 जी और कोयला घोटाला में किसी को पकड़ पाए हैं. आपने सोनिया गांधी और राहुल को चोर कहते हुए चुनाव जीतकर सत्ता में पहुंचे. लेकिन वे संसद में बैठे हुए है. आप इन्हें सलाखों के पीछे भेज पाए क्या?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का PM मोदी से सवाल, आप सोनिया-राहुल को 'चोर' कहते हुए सत्ता में आए, फिर वे संसद में कैसे बैठे हैं
कांग्रेस नेता अधीर रंजन व पीएम मोदी (Photo Credtis ANI)

नई दिल्ली: संसद भवन में सोमवार को बहस हुई. इस बहस के दौरान कांग्रेस पार्टी से सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) ने पीएम सरकार से कई सवाल किए. उन्होंने अपने सवाल में पीएम मोदी (PM Modi) से पूछा कि क्या वह 2 जी और कोयला घोटाला में किसी को पकड़ पाए हैं. अधीर रंजन ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल के बारे में सवाल करते हुए कहा कि आपने उन्हें चोर कहते हुए चुनाव जीतकर सत्ता तक पहुंचे. लेकिन वे संसद में बैठे हुए है. आप इन्हें सलाखों के पीछे भेज पाए क्या?

दरअसल साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पीएम मोदी और बीजेपी लगातार गांधी परिवार का नाम घोटालों से जोड़ते रहे हैं. पीएम मोदी ने 2 जी घोटालों में सीएजी की ओर से आंकी गई राशि को सीधे सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ के गेट तक ले जाते थे. वह चुनावी रैली में कहते थे कि 2 जी घोटाला में इतने रुपये का घोटाला हुआ था कि अगर जीरो यहां से लिखना शुरू करें तो सीधे 10 जनपथ के गेट तक पहुंच जाएंगे. लेकिन बीते 5 सालों के कार्यकाल में इन घोटालों में एक भी नेता के खिलाफ भी आरोप साबित नहीं हुए हैं. यहां तक 2 जी घोटाला मामले में एक बार जेल जा चुके डीएमके नेता कनिमोई और ए. राजा को भी बरी कर दिया. पीएम मोदी के इन्ही बातों को आधार बनाते हुए अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है. यह भी पढ़े: नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी ने कोर्ट को बताया- यंग इंडिया से नहीं हुई कमाई

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लेकिन दोनों लोग कोर्ट से जमानत पर है. लेकिन मामले की सुनवाई कोर्ट जारी है. ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इन सभी मामलों में कोर्ट में किसकी दलीलें टिक पाती हैं. लेकिन संसद भवन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इन मामलों को उठा कर यह बता दिया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर इन मुद्दों पर पीछे हटने वाली नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).