पंजाब में कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने काम पर सवाल करने वाले व्यक्ति की पिटाई की
पंजाब में कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने कथित तौर पर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसने उनसे निर्वाचन क्षेत्र में किए गए काम को लेकर सवाल किया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) विधायक जोगिंदर पाल (Joginder Pal) ने कथित तौर पर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसने उनसे निर्वाचन क्षेत्र में किए गए काम को लेकर सवाल किया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह भी पढ़े:Punjab Congress Crisis: दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह ने राहुल गांधी को गिनाईं अपनी चिंताए, हरीश रावत बोले- बैठक में सिदधू ने वापस लिया इस्तीफा!
वीडियो में सफेद कुर्ता पहने विधायक पठानकोट जिले में अपने बोहा निर्वाचन क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बात कर रहे थे. जब ग्रामीणों ने उनसे सार्वजनिक रूप से पूछा कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के कल्याण के लिए क्या किया है. इस सवाल से तिलमिलाये विधायक ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी.
उन्हें उस आदमी की पिटाई करते देखा जा सकता है, जिसने पूछा, "आपने वास्तव में क्या किया है?"काम पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि विधायक को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था. रंधावा ने कहा, "हम जनता के प्रतिनिधि हैं और यहां उनकी सेवा करने के लिए हैं. "
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

