देश

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस विधायक दीपक सिंह ने विधान परिषद की कार्यवाही में भाग न लेने पर वेतन लेने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानमंडल के विशेष सत्र में कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह ने सदन की कार्यवाही से अलग रहने पर इस अवधि के वेतन व भत्ते लेने से इंकार किया है. उन्होंने इस सबंध में विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जिस कार्यवाही में मैंने भागीदारी नहीं ली उस कार्य का पैसा और भत्ता लेना कतई उचित नहीं है.

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस विधायक दीपक सिंह ने विधान परिषद की कार्यवाही में भाग न लेने पर वेतन लेने से किया इंकार
कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चल रहे विधानमंडल के विशेष सत्र में कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह (Deepak Singh) ने सदन की कार्यवाही से अलग रहने पर इस अवधि के वेतन व भत्ते लेने से इंकार किया है. उन्होंने इस सबंध में विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जिस कार्यवाही में मैंने भागीदारी नहीं ली उस कार्य का पैसा और भत्ता लेना कतई उचित नहीं है.

इस सत्र की अवधि में समस्त देयकों को काट लिया जाए. दीपक ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद का मौजूदा सत्र ऐसी विचार धारा के तहत बुलाया गया है, जो गांधी के विपरीत है, ऐसे में उनके साथ बैठना गंवारा नहीं है. भाजपा ने गांधी के विचारों को मारा है.

यह भी पढ़ें : रायबरेली: विपक्ष के बहिष्कार के बाद भी उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि गांधी जी के हत्यारे और गोडसे का महिमा मंडन करने वालों के साथ बैठने का मेरा मन नहीं है. वर्तमान की भाजपा सरकार गांधी के विचारों के विपरीत काम कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).